बच्चे के अंदर कूट-कूट कर भर जाएगी समझदारी, अगर फॉलो करेंगे ये पैरेंटिंग टिप्स – India TV Hindi


Image Source : FREEPIK
How to make your child genius?

बदलते हुए जमाने में ज्यादातर पैरेंट्स को इस बात की चिंता सताती रहती है कि कहीं उनका बच्चा बाकी बच्चों से पीछे न रह जाए। लाइफ में सफलता हासिल करने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे के अंदर समझदारी को डेवलप करने की कोशिश भी करनी चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि महज एग्जाम में मार्क्स लाने से आपका बच्चा समझदार नहीं बन सकता। आइए कुछ ऐसी पैरेंटिंग टिप्स के बारे में जानते हैं, जो आपके बच्चे को समझदार बनाने में मददगार साबित हो सकती हैं।

दादी-नानी की कहानियां

किताब में लिखी हुई चीजों को रटने से समझदारी डेवलप नहीं हो सकता। बच्चे को समझदार बनाने में दादी-नानी की कहानियों को बहुत बड़ा हाथ हो सकता है। दरअसल, पुराने जमाने से स्टोरी टेलिंग और स्टोरी से मिलने वाली सीख बच्चों को काफी हद तक समझदार बना सकती हैं। इसलिए आपको भी बच्चों को मॉरल वैल्यूज की कुछ कहानियां रेगुलरली सुनाते रहना चाहिए।

परेशानियों से लड़ना सिखाएं

आपको हमेशा बच्चों के सामने गुड लिसनर बनने की कोशिश करनी चाहिए और उनकी सारी पेरशानियों को सुनकर समझने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि आपको अपने बच्चों की परेशानियों को खुद नहीं सुलझाना है। अगर आप अपने बच्चे को समझदार बनाना चाहते हैं तो बच्चों को परेशानियों से लड़कर जीतने दें और फिर बच्चों की सिचुएशन हैंडलिंग की तारीफ भी करें।

छोटी-छोटी जिम्मेदारियां डालें

बच्चों की परवरिश करते समय आपको छोटे-छोटे कामों में बच्चों की मदद जरूर लेनी चाहिए। इससे बच्चा न केवल दूसरों का हाथ बंटाना सीखेगा बल्कि उसके अंदर समझदारी और जिम्मेदारी भी पैदा होगी। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता जाए, उसके काम करना बंद कर दीजिए। बच्चे को समझदार बनाने के लिए उसे खुद समय पर उठने, टाइम टेबल लगाने, कपड़े तह करने और बाकी के छोटे-मोटे काम करना सिखाएं।

ये भी पढ़ें: 

बच्चों के सामने गलती से भी ये 3 काम न करें पैरेंट्स, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है बुरा असर

पब्लिक में नखरे करने लगता है आपका बच्चा, तो कंट्रोल करने के लिए मददगार साबित हो सकती हैं ये टिप्स

बच्चे को गलत संगति में पड़ने से बचाना है, तो पैरेंट्स को जरूर फॉलो करनी चाहिए ये टिप्स

Latest Lifestyle News





Source link

sultanpuri.com

Recent Posts

Hydrogen तकनीक पर बोले Nitin Gadkari

नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल और डीजल के…

3 hours ago

दिग्विजय सिंह ने की RSS की तारीफ तो भड़के कांग्रेस MP, कर दी अल-कायदा से तुलना; जानें क्या कहा?

कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद मणिकम टैगोर ने दिग्विजय सिंह के आरएसएस की संगठन वाले…

3 hours ago

‘धुरंधर 2 जब आएगी तो क्या होगा…’, ‘धुरंधर’ का धमाका देख बोले फिल्म क्रिटिक, फैंस बोले- ‘2000

रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है.…

3 hours ago

लोहे की ड्रेस पहन खूंखार शेरों के बीच कूदा युवक, आगे जो हुए देखकर नहीं आएगा यकीन

सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर…

4 hours ago

Vastu Tips: 2026 के पहले दिन मंदिर में भूलकर भी न रखें ये वस्तुएं, पूजा से पहले जान लें वास्तु

Vastu Tips for 2026: नया साल हर किसी के लिए नई उम्मीदें और नई शुरुआत…

4 hours ago

कहां गायब हैं प्रेरणा के अनुराग? जानिए लाइमलाइट से दूर कैसी है उनकी जिंदगी

कहां गायब हैं प्रेरणा के अनुराग? जानिए लाइमलाइट से दूर कैसी है उनकी जिंदगी Source…

5 hours ago