चक्रवात ‘दितवाह’ : श्रीलंका में फंसे भारतीयों के लिए अतिरिक्त हेल्पलाइन सेवा शुरू


कोलंबो, 30 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका में चक्रवात दितवाह ने भारी तबाही मचाई है। इस तबाही के बीच भारतीय वायुसेना श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय स्तर का राहत और बचाव अभियान चला रही है। संकट की इस घड़ी में भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंका में फंसे भारतीयों के लिए अतिरिक्त हेल्पलाइन सेवा शुरू की है।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए, श्रीलंका में संकटग्रस्त भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक अतिरिक्त आपातकालीन हेल्पलाइन शुरू की गई है।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग फंसे हुए भारतीय नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

उच्चायोग ने बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए श्रीलंका में संकटग्रस्त भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक अतिरिक्त आपातकालीन हेल्पलाइन शुरू की गई है। श्रीलंका में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

इन नंबरों में +94 77 372 7832 (व्हाट्सएप उपलब्ध) और +94 77 122 9026 (व्हाट्सएप उपलब्ध) शामिल हैं।

इससे पहले भारतीय वायु सेना ने श्रीलंका को भेजी गई मानवीय सहायता की जानकारी दी।

भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि आईएएफ ने श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ मिलकर भूस्खलन प्रभावित कोटमाले क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बचाव और निकासी अभियान चलाया, जो सड़क मार्ग से पूरी तरह कटा हुआ है।

बताया गया कि दिन भर के अभियानों में, भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने कुल 45 फंसे हुए यात्रियों को निकाला, जिनमें 6 गंभीर रूप से घायल और 4 शिशु शामिल थे, और उन्हें सुरक्षित कोलंबो पहुंचाया। इनमें 12 भारतीय नागरिक और जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, स्लोवेनिया, यूके, पोलैंड, बेलारूस, ईरान, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के 30 से ज्यादा विदेशी नागरिक, साथ ही श्रीलंकाई नागरिक शामिल थे।

वायु सेना की तरफ से बताया गया कि जमीनी राहत प्रयासों को सुदृढ़ करने के लिए, भारतीय वायुसेना ने बचाव और निकासी अभियानों में सहायता के लिए 57 श्रीलंकाई सेना के जवानों को भी प्रभावित क्षेत्र में हवाई मार्ग से पहुंचाया।

इन अभियानों का पैमाना और गति, जरूरत के समय में श्रीलंका की सहायता करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जहां भारतीय वायु सेना चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित, समन्वित और संवेदनशील मानवीय सहायता और आपदा राहत सहायता प्रदान करती है।

–आईएएनएस

एमएस/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.



Source link

sultanpuri.com

Recent Posts

Aaj Ka Pisces Rashifal (29 December 2025): मीन राशि छात्रों के लिए तकनीकी कौशल,

Aaj Ka Meen Rashifal 29 December 2025 in Hindi: आज का दिन मीन राशि के…

40 minutes ago

‘धुरंधर’ की सुनामी में समाई प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म, बाल-बाल बची ‘पठान’

'धुरंधर' को थिएटर्स में आए अब 24 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब भी ये…

4 hours ago

Hydrogen तकनीक पर बोले Nitin Gadkari

नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल और डीजल के…

9 hours ago

दिग्विजय सिंह ने की RSS की तारीफ तो भड़के कांग्रेस MP, कर दी अल-कायदा से तुलना; जानें क्या कहा?

कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद मणिकम टैगोर ने दिग्विजय सिंह के आरएसएस की संगठन वाले…

9 hours ago

‘धुरंधर 2 जब आएगी तो क्या होगा…’, ‘धुरंधर’ का धमाका देख बोले फिल्म क्रिटिक, फैंस बोले- ‘2000

रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है.…

10 hours ago

लोहे की ड्रेस पहन खूंखार शेरों के बीच कूदा युवक, आगे जो हुए देखकर नहीं आएगा यकीन

सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर…

10 hours ago