घर पर 6 चीजों को मिलाकर बनाएं हेयर ऑइल, दूर हो जाएगी हेयर फॉल-डैंड्रफ की समस्या


Image Source : FREEPIK
हेयर ऑइल रेसिपी

दादी-नानी के जमाने से तेल लगाने की आदत को बालों के लिए वरदान माना जाता रहा है। आपको भी हेयर वॉश से एक दिन पहले या फिर कम से कम कुछ घंटों पहले अपने बालों पर तेल जरूर लगाना चाहिए। लेकिन क्या आप भी केमिकल बेस्ड तेल का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आपको अपने बालों की सेहत को मजबूत बनाने के लिए तेल की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

घर पर तेल कैसे बनाएं?

हेयर ऑइल बनाने के लिए आपको एक कप नारियल का तेल, 20 फ्रेश नीम के पत्ते, 20 फ्रेश करी पत्ते, एक बड़ी स्पून मेथी दाना, एक बड़ी स्पून कलौंजी और दो बड़ी स्पून प्याज के रस की जरूरत पड़ेगी। भारी तले वाली कड़ाही में कोकोनट ऑइल को हल्की आंच पर गर्म कर लीजिए। अब इसमें नीम के पत्ते, करी पत्ते, मेथी दाना और कलौंजी एड कर लीजिए। धीमी आंच पर इन सभी चीजों को पकने दीजिए। लगभग 10-15 मिनट के बाद जब पत्तियां कुरकुरी हो जाएं और मेथी-कलौंजी का कलर डार्क होने लग जाए, तब आप गैस बंद कर सकते हैं।

तेल को स्टोर और यूज करने का तरीका

तेल को ठंडा होने दीजिए और फिर किसी भी साफ सूती कपड़े को यूज कर तेल को छान लीजिए। आपको इस तेल में प्याज का रस तभी मिक्स करना है, जब आप इसे यूज कर रहे हों क्योंकि प्याज के रस की वजह से तेल की शेल्फ लाइफ कम हो सकती है। आप इस तेल को किसी भी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं। आइए इस तेल को यूज करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। आपको इस तेल को हेयर वॉश से कम से कम कुछ घंटे पहले हल्के हाथों से अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको मसाज भी करनी चाहिए।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

इस तेल में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके बालों को पोषण देकर हेयर फॉल की समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इस तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इस तेल को हफ्ते में दो से तीन बार यूज करें और महज एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News





Source link

sultanpuri.com

Recent Posts

यमुना एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद 2 कारों में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे सवार

यमुना एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद 2 कारों में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे सवार…

16 minutes ago

बालों की दवा मिनोक्सिडिल शिशुओं के लिए खतरनाक, सामने आए चौंकाने वाले मामले

अगर आप भी अपने झड़ते या कम होते हुए बालों की दिक्कत को कम करने…

29 minutes ago

जुगल हंसराज ने 42 साल बाद किया शॉकिंग खुलासा, बोले- ‘मासूम’ के सेट पर इग्नोर करती थीं शबाना

बॉलीवुड एक्टर जुगल हंसराज लंबे समय बाद सुर्खियों में हैं. उन्होंने साल 1983 की सुपरहिट…

1 hour ago

सूर्य देव के अलावा रविवार को इन देवी देवताओं की पूजा से मिलता है मनचाहा वरदान

हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित…

3 hours ago

Aaj Ka Pisces Rashifal (28 December 2025): मीन राशि विद्यार्थियों के लिए लाभकारी समय,

Aaj Ka Meen Rashifal 28 December 2025 in Hindi: मीन राशि वालों के लिए आज…

7 hours ago