क्या कभी एप्पल शेक पिया है? गर्मियों में इस हेल्दी रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखें


Image Source : FREEPIK
एप्पल शेक

सेब में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स सेब को डेली डाइट प्लान में शामिल करने की सलाह देते हैं। अगर आप सेब को ऐसे ही खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो आपको एप्पल शेक बनाकर देखना चाहिए। आपको बता दें कि एप्पल शेक न केवल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा बल्कि टेस्ट में भी लाजवाब होगा।

एप्पल शेक बनाने की सामग्री

एप्पल शेक बनाने के लिए आपको 4 सेब (छिले और कटे हुए), 4 कप ठंडा दूध, 2 स्पून शहद, एक-चौथाई स्पून इलायची पाउडर, बर्फ के टुकड़े और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स की जरूरत पड़ेगी। चार लोगों के लिए एप्पल शेक बनाने के लिए आप इतनी सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए एप्पल शेक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

पहला स्टेप- एप्पल शेक बनाने के लिए सबसे पहले सेब के टुकड़ों को मिक्सर में डाल दीजिए।

दूसरा स्टेप- अब आपको मिक्सर में शहद, इलायची और दो कप ठंडा दूध एड कर लेना है।

तीसरा स्टेप- सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लीजिए।

चौथा स्टेप- इसके बाद आपको मिक्सर में दो कप ठंडा दूध और बर्फ के टुकड़े डालने हैं।

पांचवां स्टेप- अब एक बार फिर से इन सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लेना है।

अब आप एप्पल शेक को गिलास में निकाल लीजिए। गार्निशिंग के लिए आप एप्पल शेक के ऊपर बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स एड कर सकते हैं। यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को एप्पल शेक का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा। अगर आपका बच्चा सेब नहीं खाता है, तो आप उसके डाइट प्लान में एप्पल शेक को शामिल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एप्पल शेक पीकर आप अपने इम्यून सिस्टम को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News





Source link

sultanpuri.com

Recent Posts

यमुना एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद 2 कारों में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे सवार

यमुना एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद 2 कारों में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे सवार…

15 minutes ago

बालों की दवा मिनोक्सिडिल शिशुओं के लिए खतरनाक, सामने आए चौंकाने वाले मामले

अगर आप भी अपने झड़ते या कम होते हुए बालों की दिक्कत को कम करने…

29 minutes ago

जुगल हंसराज ने 42 साल बाद किया शॉकिंग खुलासा, बोले- ‘मासूम’ के सेट पर इग्नोर करती थीं शबाना

बॉलीवुड एक्टर जुगल हंसराज लंबे समय बाद सुर्खियों में हैं. उन्होंने साल 1983 की सुपरहिट…

1 hour ago

सूर्य देव के अलावा रविवार को इन देवी देवताओं की पूजा से मिलता है मनचाहा वरदान

हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित…

3 hours ago

Aaj Ka Pisces Rashifal (28 December 2025): मीन राशि विद्यार्थियों के लिए लाभकारी समय,

Aaj Ka Meen Rashifal 28 December 2025 in Hindi: मीन राशि वालों के लिए आज…

7 hours ago